यांगचेन डोलकर भूटिया बनीं शिवपुरी एसपी: पति सूरज सिंह वर्मा पड़ोसी जिले भिंड की संभालेंगे कमान,अमन सिंह राठौड़ का इंदौर ट्रांसफर – Shivpuri News

यांगचेन डोलकर भूटिया बनीं शिवपुरी एसपी:  पति सूरज सिंह वर्मा पड़ोसी जिले भिंड की संभालेंगे कमान,अमन सिंह राठौड़ का इंदौर ट्रांसफर – Shivpuri News




मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के नाम शामिल हैं। 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी यांगचेन डोलकर भूटिया को शिवपुरी जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह इंदौर देहात में एसपी के पद पर कार्यरत थीं और अपने सख्त प्रशासनिक कामकाज के लिए जानी जाती हैं। शिवपुरी के वर्तमान एसपी अमन सिंह राठौड़ का तबादला इंदौर कर दिया गया है। इस बदलाव को जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के नजरिए से देखा जा रहा है। पति भिंड के एसपी, पत्नी शिवपुरी की कमान संभालेंगी
दिलचस्प बात यह है कि यांगचेन डोलकर भूटिया के पति सूरज सिंह वर्मा भी 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे दतिया के एसपी थे और अब उन्हें भिंड जिले का एसपी बनाया गया है। इस तरह पति-पत्नी दोनों अब पड़ोसी जिलों—शिवपुरी और भिंड—की कानून व्यवस्था संभालेंगे, जो प्रशासनिक स्तर पर एक खास संयोग माना जा रहा है।



Source link