मंदसौर जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दलौदा तहसील के ग्राम बानीखेड़ी में शनिवार देर शाम दबिश दी। मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहान नष्ट किया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया, सभी मौके से फरार हो गए। आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम बानीखेड़ी में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है। इसी आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। 1500 किलो लहान और 30 लीटर शराब जब्त
मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रामहंस पचौरी के मार्गदर्शन में टीम ने करीब 30 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त की। साथ ही लगभग 1500 किलो महुआ लहान और शराब बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त और नष्ट किए गए माल की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 53 हजार रुपए बताई गई है। विभाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link