दतिया में उपार्जन केंद्र पर सर्वेयर से मारपीट: कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी दी, मजदूरों पर लगाया आरोप – datia News

दतिया में उपार्जन केंद्र पर सर्वेयर से मारपीट:  कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी दी, मजदूरों पर लगाया आरोप – datia News




दतिया में गोराघाट थाना अंतर्गत उर्पाजन केंद्र बड़ोनकला में ड्यूटी के दौरान वेयरहाउस सर्वेयर के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिस का वीडियो सामने आया है। चंदा बाबा वेयरहाउस में कार्यरत सर्वेयर भगवत शरण पंचाल ने इस संबंध में सुपरवाइजर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मजदूरों से हुआ विवाद
शिकायत के मुताबिक, 2 मई को उर्पाजन केंद्र बड़ोनकला पर ड्यूटी के दौरान कुछ लेवर (मजदूरों) ने उनके साथ विवाद करते हुए मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद सर्वेयर ने खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान बताया है। उनका कहना है कि इस घटना से कार्य व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है और ड्यूटी करना मुश्किल हो गया है। भगवत शरण पंचाल ने शिकायत में मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जिले के सभी सर्वेयर काम बंद कर कलेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। घटना के बाद केंद्र पर चर्चा का माहौल बना हुआ है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link