दतिया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित राजीव नगर में शनिवार शाम एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। आपसी रंजिश के चलते बदमाशों ने रामहेट अहिरवार के मकान को निशाना बनाकर एक के बाद एक कई राउंड फायर किए। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गल्ला मंडी के पीछे स्थित इलाके में हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मची हलचल का वीडियो आया सामने गोली चलने की इस घटना के बाद लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इलाके में मची हलचल साफ दिखाई दे रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। इन चार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर करन अहिरवार, फूल सिंह उर्फ बल्ली अहिरवार, राज यादव और विशेष जाटव को आरोपी बनाया है। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और आपसी विवाद के एंगल से मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Source link