Last Updated:
Maruti Suzuki Brezza फेसलिफ्ट पहले से ज्यादा प्रीमियम और प्रैक्टिकल बनने जा रही है. इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और टर्बो पेट्रोल इंजन जैसे बड़े अपडेट मिल सकते हैं. खास बात है अंडरबॉडी CNG टैंक, जिससे बूट स्पेस बेहतर होगा. अगर आप नई SUV लेने की सोच रहे हैं, तो ये अपकमिंग ब्रेजा आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है.
Maruti Brezza Facelift में ये 5 बड़े बदलाव हो सकते हैं.
Maruti Suzuki Brezza देश की सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है. 2026 में आने वाला इसका फेसलिफ्ट माइनर कॉस्मेटिक चेंजेस, बड़े इंटीरियर अपग्रेड्स और कुछ महत्वपूर्ण मैकेनिकल बदलावों के साथ लॉन्च होने वाला है. उम्मीद है कि ये मिड-2026 (मई-जुलाई के आसपास) में बाजार में आएगी.
नया मॉडल 10.25-इंच टचस्क्रीन, 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, वेंटिलेटेड सीट्स और बेहतर CNG ऑप्शन जैसी अपडेट्स के साथ पहले से ज्यादा प्रीमियम और प्रैक्टिकल बनेगी. कीमत ₹8.5 लाख से शुरू होने की संभावना है. आइए नई ब्रेजा में होने वाले अपडेट को 5 अलग-अलग प्वाइंट्स में समझते हैं.
1. बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और रिफ्रेश्ड इंटीरियर
2026 ब्रेजा फेसलिफ्ट में मौजूदा 9-इंच स्क्रीन की जगह 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आने की मजबूत संभावना है. इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले सपोर्ट मिलेगा. नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बेहतर मैटेरियल्स के साथ डैशबोर्ड को भी रिवाइज किया जाएगा. हाई वेरिएंट्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री जैसे कम्फर्ट फीचर्स जोड़े जा सकती हैं.
2. 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स
एक बड़ा मैकेनिकल अपग्रेड 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का आना है. मौजूदा 5-स्पीड यूनिट की जगह ये नया गियरबॉक्स बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस और इफिशिएंसी देगा. ये खासकर नए इंजन ऑप्शन के साथ पेयर किया जाएगा. ऑटोमैटिक वेरिएंट भी उपलब्ध रहेंगे.
3. नया टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन
ब्रेजा में 1.0-लीटर या 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (लगभग 100 PS पावर और 147-150 Nm टॉर्क) जोड़ा जा सकता है, जो Fronx से लिया जाएगा. ये इंजन ज्यादा रिस्पॉन्सिव और मजेदार ड्राइविंग देगा. 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और CNG वेरिएंट भी जारी रहेंगे.
4. अंडरबॉडी CNG टैंक
CNG वेरिएंट के लिए सबसे प्रैक्टिकल अपडेट अंडरबॉडी CNG टैंक है. इससे बूट स्पेस बढ़ेगा और सामान रखने की क्षमता बेहतर होगी (मौजूदा मॉडल में बूट में टैंक होने से स्पेस कम हो जाता है). ये बदलाव Brezza CNG को ज्यादा फैमिली-फ्रेंडली बनाएगा.
5. माइल्ड एक्सटीरियर अपडेट्स और एडिशनल फीचर्स
एक्सटीरियर में नया फ्रंट ग्रिल, रिवाइज्ड बंपर, नई अलॉय व्हील्स और रियर में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे. कुछ रिपोर्ट्स में Level 2 ADAS, बेहतर 360° कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स का जिक्र भी है. ओवरऑल डिजाइन ज्यादा अग्रेसिव और मॉडर्न बनेगा.
ये फेसलिफ्ट ब्रेजा को सेगमेंट में और मजबूत बनाएगी. खासकर फीचर्स, कम्फर्ट और CNG प्रैक्टिकलिटी के मामले में ये काफी बदलने वाली है. लॉन्च के करीब और डिटेल्स सामने आने पर कीमत और वेरिएंट्स की पूरी जानकारी मिल सकेगी.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें