शादी समारोह में हुआ विवाद में फायरिंग CCTV: ग्वालियर में स्कूटी से आए दो बदमाशों ने किए हवाई फायर – Gwalior News

शादी समारोह में हुआ विवाद में फायरिंग CCTV:  ग्वालियर में स्कूटी से आए दो बदमाशों ने किए हवाई फायर – Gwalior News




ग्वालियर के अवंतिका मैरिज गार्डन में 27 अप्रैल को हुए विवाद के बाद बदमाशों ने युवक के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गए। गदाईपुरा गोपाल नगर की बिहारी गली निवासी 24 वर्षीय राहुल पुत्र प्रेमकुमार पटेल 27 अप्रैल को एक शादी समारोह में शामिल होने अवंतिका मैरिज गार्डन गया था। यहां यशवर्धन कोरी उर्फ चीकू और सूरज गुर्जर से उसकी कहासुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन आरोपी इस विवाद को मन में रखे हुए थे। शनिवार रात करीब 12 बजे राहुल अपने घर पर था, तभी स्कूटी से दोनों आरोपी उसकी गली में पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने घर के बाहर रुककर गालियां देना शुरू किया और कुछ ही देर में कट्टा निकालकर हवा में फायर कर दिए। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हमलावरों ने गालियां दीं फिर कट्टा निकाल किए फायर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बदमाशों ने फरियादी के घर के बाहर रुककर पहले गालियां देना शुरू किया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आरोपियों ने अपने पास रखा कट्टा निकाला और हवा में फायर कर दिए। गोली चलने की आवाज से पूरी गली में सन्नाटा पसर गया। दहशत का माहौल था। स्कूटी सवारों ने जाते-जाते दी हत्या की धमकी फायरिंग करने के बाद आरोपी वहीं नहीं रुके, उन्होंने भागते हुए फरियादी को धमकी दी। बदमाशों ने कहा “आज तो तुझे जिंदा छोड़ रहे हैं, लेकिन अगर कभी दिख गया तो सीधे जान से मार देंगे।” वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी स्कूटी से फरार हो गए। पुलिस ने कहा सीसीटीवी खंगाल रहे, तलाश जारी पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हजीरा थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह के अनुसार, इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link