पन्ना-अमानगंज सड़क पर रविवार, 3 मई को ग्राम तारा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दमोह के रहने वाले एक शख्स की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गए हैं। दो घायलों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। हादसे का शिकार हुआ परिवार दमोह और सिमरिया इलाके का रहने वाला है। ये लोग ऑटो से बरबसपुरा में अपने एक बीमार रिश्तेदार का हालचाल जानने गए थे। वहां से लौटते समय तारा गांव के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। ग्रामीणों ने की मदद, ड्राइवर हुआ फरार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और खाई में गिरे ऑटो से घायलों को बाहर निकाला। वहीं, मौका पाकर ट्रक चालक वाहन समेत वहां से भागने में कामयाब रहा। अस्पताल में इलाज जारी सभी घायलों को तुरंत अमानगंज के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को पन्ना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Source link