आधी रात को घर में घुसा दरिंदा, महिला से करने लगा छेड़छाड़, जब पति आया बचाने तो किया खौफनाक

आधी रात को घर में घुसा दरिंदा, महिला से करने लगा छेड़छाड़, जब पति आया बचाने तो किया खौफनाक


Last Updated:

Niwari News: एमपी के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर के वार्ड 11 में 26 साल की महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की. पति के रोकने पर भी आरोपी नहीं रूका और उसने महिला के पति को घायल कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Zoom

image credit- (ai generate)

Woman molestation case: निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर के वार्ड 11 रौतेला में 26 साल की महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. इस घटना के दौरान जब महिला का पति मौके पर पहुंचा तो उसने यह सब देखकर विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उसे धक्का देकर घायल कर दिया.

मामला दर्ज कर जांच हुई शुरू
इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. रौतेला गांव की रहने वाली 26 साल महिला ने अपने पति और घरवालों के साथ जाकर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. महिला के अनुसार, बीती रात अपने परिवार के साथ सो रही थी. तभी रात में करीब 1 बजे गांव का हर राजाराम पाल आकर उनसे साथ छेड़छाड़ करने लगा.

महिला ने सुनाई आपबीती
महिला ने बताया कि आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया, लेकिन महिला के चिल्लाने पर उसका पति जाग गया. जब महिला के पति ने अपनी पत्नी को बचान की कोशिश की तो आरोपी ने उसे धक्का देकर घायल कर दिया. महिला के पति के सिर पर चोट लगी है, क्योंकि उसका सिर दीवार में लगा थी. जिससे वह चोटिल हो गए. इस बाद घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link