इंदौर DAVV में करणी सेना का प्रदर्शन: प्रबंधन से जांच कमेटी बनाने मांग की, यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट ऑफिसर को लेकर उठाए सवाल – Indore News

इंदौर DAVV में करणी सेना का प्रदर्शन:  प्रबंधन से जांच कमेटी बनाने मांग की, यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट ऑफिसर को लेकर उठाए सवाल – Indore News


इंदौर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूनिवर्सिटी में करणी सेना का प्रदर्शन।

सोमवार को करणी सेना ने इंदौर DAVV में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने होलकर साइंस कॉलेज में हुए संभावित इंटर्नशिप घोटाले और इसमें यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट ऑफिसर की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच कमेटी बनाने की मांग की है। पदाधिकारियों का कहना है कि मांग पूरी नहीं होती है तो वे उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त को ज्ञापन देंगे।

हालांकि यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि होलकर साइंस कॉलेज ऑटोनोमस कॉलेज है। वहीं यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट ऑफिसर की भूमिका की जरूर जांच करा सकते हैं।

करणी सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि होलकर साइंस कॉलेज इंदौर में हाल ही में सामने आए इंटर्नशिप मामले में गंभीर अनियमितताएं और संभावित घोटाले के साक्ष्य सामने आए है। इस संबंध में यूनिवर्सिटी से कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में इन मुद्दों पर की मांग

  • किसी कॉलेज द्वारा MOU करने की अनुमति कैसे प्रदान की गई। क्या उक्त MOU के लिए यूनिवर्सिटी से विधिवत स्वीकृति ली गई थी? यदि नहीं, तो यह यूनिवर्सिटी के नाम का दुरुपयोग है, जो काफी आपत्तिजनक है।
  • यह भी संज्ञान में आया है कि यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट ऑफिसर व अन्य सरकारी कॉलेज में निजी कंपनी के माध्यम से काम किया जा रहा है। कृपया स्पष्ट किया जाए कि क्या उन्हें यूनिवर्सिटी ने इस प्रकार की एक्टिविटी के लिए अधिकृत किया गया है? यदि नहीं, तो यह पद का दुरुपयोग प्रतीत होता है।
  • होलकर कॉलेज में हुए इंटर्नशिप घोटाले के तार यूनिवर्सिटी से जुड़े होने की संभावना को देखते हुए, हम मांग करते है कि यूनिवर्सिटी स्तर पर एक स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच समिति गठित की जाए, जो पूरे प्रकरण की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
करणी सेना के पदाधिकारियों ने रजिस्टार को सौंपा ज्ञापन।

करणी सेना के पदाधिकारियों ने रजिस्टार को सौंपा ज्ञापन।

जांच का मिला आश्वासन

श्री राजपूत करणी सेना छात्र संगठन इंदौर के छात्र संगठन मंत्री श्याम शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि होलकर साइंस कॉलेज प्रशासन ने एक MOU साइन किया है निजी व्यक्ति को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए, जिसकी कंपनी के नाम से MOU हुआ है वह यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट अधिकारी के नाम पर है। उनका कहना है कि सरकारी पद पर रहते हुए व्यक्ति कैसे एक प्राइवेट कंपनी एक सरकारी कॉलेज में चला सकता है। फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने हमें बाकी मुद्दों से हटकर यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट अधिकारी की भूमिका की जांच का आश्वासन दिया है।

प्रज्वल खरे, रजिस्टार, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर।

प्रज्वल खरे, रजिस्टार, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर।

तक्ष्यों की जांच की जाएगी

यूनिवर्सिटी के रजिस्टार प्रज्वल खरे ने कहा कि होलकर साइंस कॉलेज में इंटर्नशिप को लेकर उनकी कुछ मांगें है, यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट ऑफिसर के संबंध में भी बात की है। इस पर हम संज्ञान लेंगे, देखेंगे इसमें क्या कार्र‌वाई हो सकती है। ज्ञापन में जो उन्होंने तथ्य दिए है, उसकी जांच करवाई जाएगी। सही पाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link