छिंदवाड़ा में प्रशासन के आदेश बेअसर: सड़कों पर बारात से जाम, देर रात तक बज रहे तेज DJ; कार्रवाई का इंतजार – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में प्रशासन के आदेश बेअसर:  सड़कों पर बारात से जाम, देर रात तक बज रहे तेज DJ; कार्रवाई का इंतजार – Chhindwara News




छिंदवाड़ा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा जारी सख्त निर्देश जमीनी स्तर पर असरदार साबित नहीं हो रहे हैं। कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने हाल ही में बैठक लेकर सड़क जाम, बारात और डीजे संचालन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। आदेश के बावजूद नहीं बदली स्थिति प्रशासन ने निर्देश दिए थे कि मुख्य सड़कों पर बारात निकालकर ट्रैफिक बाधित न किया जाए और बिना अनुमति डीजे का संचालन न हो। साथ ही ध्वनि सीमा का पालन अनिवार्य किया गया था।
इसके बावजूद शहर के मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर देर रात तक तेज आवाज में डीजे बज रहे हैं। सड़कों पर बारात से लग रहा जाम कई स्थानों पर बारातें सीधे मुख्य मार्गों से निकाली जा रही हैं, जिससे लंबा जाम लग रहा है। पूरी सड़क घेरकर निकाली जा रही बारातों के कारण न केवल आम लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि हादसों की आशंका भी बनी रहती है। ध्वनि प्रदूषण से लोग परेशान रात के समय तेज आवाज में बज रहे डीजे से आसपास के रहवासी खासे परेशान हैं। प्रशासन द्वारा तय ध्वनि सीमा का पालन नहीं हो रहा, जिससे नियमों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रितेश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों जारी आदेश के अनुसार ऐसा लगा था कि शोर से राहत मिलेगी लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है प्रशासन के निर्देशों की हो रही अवहेलना स्पष्ट निर्देशों के बावजूद न तो आयोजक नियमों का पालन कर रहे हैं और न ही स्थानीय स्तर पर सख्ती दिखाई दे रही है। ऐसे में प्रशासन के आदेशों की लगातार अवहेलना हो रही है। कार्रवाई पर उठ रहे सवाल बड़ी बात यह है कि जब कलेक्टर स्तर से सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराने के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो पा रही



Source link