सतना में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, तीसरा आरोपी गिरफ्तार: कोर्ट ने जेल भेजा, सभापुर पुलिस चौथे की कर रही तलाश – Satna News

सतना में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, तीसरा आरोपी गिरफ्तार:  कोर्ट ने जेल भेजा, सभापुर पुलिस चौथे की कर रही तलाश – Satna News




सतना में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में शामिल तीसरे आरोपी को सभापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब चौथे और अंतिम फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। यह घटना बीते 29 अप्रैल को एक शादी-समारोह के दौरान हुई थी। आरोपियों ने 20 वर्षीय मूकबधिर युवती को जबरन कार में खींचकर दुष्कर्म किया था। इस वारदात में किशन सिंह (निवासी बिहरा खुर्द), अभयानंद द्विवेदी (24 वर्ष, निवासी मगरवार), अमन उर्फ रवि गुप्ता (23 वर्ष, निवासी बिहरा, थाना कोटर) और विकास उर्फ गोलू गुप्ता शामिल थे। टीआई शंखधर द्विवेदी ने इस मामले की जानकारी दी। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पीड़िता का बयान दर्ज कर मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर मुख्य आरोपी किशन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 72 घंटे के भीतर दूसरे आरोपी अभयानंद द्विवेदी को भी पकड़ लिया गया। मामले के तीसरे आरोपी अमन गुप्ता को मुखबिर की सूचना पर रविवार को हिरासत में लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब सिर्फ विकास उर्फ गोलू गुप्ता फरार है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है और उसकी संपत्ति का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है।



Source link