बंगाल में भाजपा की जीत, बड़वानी में मना जश्न: पार्टी का झंडा लेकर निकले कार्यकर्ता, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई – Barwani News

बंगाल में भाजपा की जीत, बड़वानी में मना जश्न:  पार्टी का झंडा लेकर निकले कार्यकर्ता, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई – Barwani News




पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की खबर सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सिलवाद मंडल में जश्न का माहौल देखा गया। मंडल अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत का उत्साहपूर्वक उत्सव मनाया। जीत की सूचना मिलते ही उत्साहित कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की और जमकर आतिशबाजी की। ढोल-ताशे की धुन पर भाजपा के झंडे लहराते हुए कार्यकर्ता थिरकते नजर आए, जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बन गया। इस अवसर पर सिलवाद मंडल अध्यक्ष अजय यादव ने कहा, “भाजपा की जीत देश की जनता को उपहार है।” उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय दिया। यादव ने कहा कि बंगाल की यह जीत छोटी नहीं, बल्कि बहुत बड़ी है। उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि बंगाल की सांस्कृतिक जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। इस जश्न में महेश भावसार, संजू राठौड़, दिनेश भावसार, प्रेम सिंह सेंगर, कमल सोलंकी, भगवान राठौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link