MP NEWS LIVE: RSS की यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे CM, स्टैंडर्ड कंपनी में लगी आग

MP NEWS LIVE: RSS की यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे CM, स्टैंडर्ड कंपनी में लगी आग


Last Updated:

MP Top News Today: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

Zoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर दौरे पर
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर आएंगे. वह सुबह 10:30 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे. वहां से वह 11 बजे बेलागांव पहुंचेंगे. सीएम RSS की यूनिवर्सिटी (ऋषि गालव विश्वविद्यालय) का भूमिपूजन करेंगे. करीब 55 बीघा जमीन पर यह यूनिवर्सिटी 110 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है. विश्वविद्यालय का निर्माण मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा किया जाएगा. कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे मेला ग्राउंड पहुंचेंगे. वहां वह पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके बाद वह शाम चार बजे आरोग्यधाम अस्पताल की जमीन देखेंगे.

इटारसी रेलवे स्टेशन पर हादसा
नर्मदापुरम स्थित इटारसी रेलवे स्टेशन पर एक हादसा हुआ है. ट्रेन में चढ़ने के दौरान मां-बेटी घायल हो गईं. हैदराबाद निवासी हबीबा बेगम और फराना बेगम स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतरी थीं कि तभी ट्रेन अचानक चल पड़ी. घबराकर वापस चढ़ने की कोशिश के दौरान मां प्लेटफॉर्म पर गिरी और बेटी ट्रैक के बीच गिरकर घायल हो गई. यात्रियों ने ट्रेन रोककर उसे बाहर निकाला. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

स्टैंडर्ड कंपनी की फैक्ट्री में भीषण आग
रायसेन में मंडीदीप इंडस्ट्रीज एरिया की एक फैक्ट्री में आग लग गई. स्टैंडर्ड कंपनी की फैक्ट्री में भीषण आग लगी. फैक्ट्री देखते ही देखते धू-धूकर जल उठी. मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं और फौरन आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक फैक्ट्री को भारी नुकसान हो चुका था. जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. राजधानी भोपाल के नजदीक मंडीदीप इलाके का यह मामला है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link