खरगोन | जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। जिलेभर के थाना और चौकी क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटर, गुंडा बदमाश और पूर्व जिला बदर अपराधियों की निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को जैतापुर थाने में क्षेत्र के आदतन अपराधियों को बुलाकर चेकिंग परेड कराई गई। पुलिस ने बदमाशों को क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, उपद्रव या शांति भंग नहीं करने की सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि माहौल खराब करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link