बैंक कर्मचारी के घर चोरी करने वाली उज्जैन से पकड़ाईं: बायफ्रेंड के नंबर से हुई पहचान, नशे की आदी हैं युवतियां – Indore News

बैंक कर्मचारी के घर चोरी करने वाली उज्जैन से पकड़ाईं:  बायफ्रेंड के नंबर से हुई पहचान, नशे की आदी हैं युवतियां – Indore News



इंदौर के हीरानगर इलाके में सोमवार को एक बैंककर्मी के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली दो युवतियों को पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बायफ्रेंड के मोबाइल नंबर से आरोपी युवतियों स्कीम नंबर 78 थाना लसूड़िया निवासी सोनम उर्फ सोना कुमावत और

.

टीआई पीएल शर्मा के अनुसार, चोरी न्यू नॉर्थ एवेन्यू में रहने वाले बैंककर्मी दिलीप यादव के घर हुई। युवतियों ने दिलीप यादव के घर के सामने से एक्टिवा से जा रही महिला से लिफ्ट ली थी। लिफ्ट देने वाली महिला को उन्होंने बताया था मां की तबीयत खराब है। एक्टिवा से उतरने के बाद ऑटो लिया और फिर बस से उज्जैन पहुंच गईं। पुलिस ने सिरे से सीसीटीवी फुटेज खंगाले और युवतियों की पहचान की। इसके बाद उज्जैन के नानाखेड़ी तक पीछा कर उन्हें दबोच लिया।

बायफ्रेंड के नंबर ने आरोपियों तक पहुंची पुलिस

आरोपी युवतियों की गिरफ्तारी में उस बैग की बड़ी भूमिका रही, जिसे युवतियां घटनास्थल पर भूलवश छोड़ गई थीं। इस बैग से पुलिस को युवती के बायफ्रेंड और सहेली का नंबर मिल गया। इसी से युवतियों की पहचान हो पाई। युवतियों से पुलिस ने चोरी गए सभी जेवर बरामद कर लिए हैं।

मुंह बोली बहन के घर से की थी चोरी, आरोपी ‘भाई’ समेत दो गिरफ्तार

हीरानगर थाना क्षेत्र में 3 जून को एक महिला के घर हुई चोरी के मामले में भी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला ने 10 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने अपने मुंह बोले भाई भिलाड़िया कला सिवनी निवासी सुमित नागर और उसके साथी संतोष अहीर पर शक जताया था।

जांच के दौरान दोनों को पकड़ लिया गया और उनके पास से सोने का हार व चेन जब्त की गई। पुलिस का कहना है कि सुमित घटना के बाद अपना घर खाली कर फरार हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें…

इंदौर में बैंककर्मी के घर दो युवतियों ने की चोरी

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक निजी बैंक कर्मचारी के घर में दो युवतियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। युवतियां सीधे घर के अंदर घुसीं और अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गईं। चोरी की घटना सोमवार शाम की है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link