Last Updated:
Sehore News: सीहोर के खेरी में केंद्रीय जल संवर्धन अभियान के समापन पर मंत्री करण सिंह वर्मा का काफिला महिलाओं ने खराब सड़क पर रोका, SDM के आश्वासन के बाद काफिला बढ़ा.
मंत्री करण सिंह वर्मा के काफिले का एक्टर रोड पर रोका
हाइलाइट्स
- महिलाओं ने मंत्री करण सिंह वर्मा का काफिला रोका
- “साहब, रोड बनवा दीजिए, रोज़मर्रा की जिंदगी बेहाल है!”
- SDM ने स्थानीय महिलाओं को आश्वासन दिया
सीहोर जिले की विधानसभा इछावर के ग्राम खेरी में आज एक अजब गजब मामला देखा गया. केंद्रीय जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का सरकारी काफिला अचानक से थम गया. गाड़ी रुकते ही महिलाओं की जोर जोर से चिल्लाने की आवाज आने लगी. शोर इतना ज्यादा था कि मंत्री जी को खुद गाड़ी से उतरकर देखना पड़ा.
दरअसल राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा केंद्रीय जल संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इसी बीच महिलाओं ने उनके काफिले को घेर लिया और आक्रोष जताया. महिलाओं का कहना था कि “साहब, रोड बनवा दीजिए…!”
“साहब, रोड बनवा दीजिए…!”
खेरी ग्राम की सड़क जो जमली रोड से जुड़ती है, दशकों से ठीक नहीं की गई, बारिश के मौसम में यह धूल, कीचड़ और गड्ढों का बसेरा बन जाती है, महिलाओं का कहना था कि:
मंत्री का रुका काफिला
स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा कर्मचारियों ने सभी को शांत रहने की अपील की, लेकिन महिलाओं की आवाज़ इतनी तीव्र थी कि मंत्री करण सिंह वर्मा को स्वयं काफिले से उतरकर सड़क की जर्जर हालत का नजारा देखना पड़ा, उन्होंने तुरंत ADM को बुलाकर शिकायत दर्ज कराई.
घटना स्थल पर SDM (उपजिलाधिकारी) पहुंचे और उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की, SDM ने स्थानीय महिलाओं को आश्वासन दिया कि सड़क की मरम्मत का काम प्राथमिकता पर लिया जाएगा. प्रशासन ने तत्काल राहत के रूप में खुरपा मशीन भेजने और मलबा हटाने का आश्वासन दिया. महिलाओं ने जब अधिकारीगण की बातों को सुना और आश्वस्त हुईं, तो उन्होंने काफिला आगे जाने दिया.