Last Updated:
Expired Cold drink to Tehsildar: बुरहानपुर में एक दुकानदार बुरा फंस गया. उसने तहसीलदार को ही एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक पिला दी. उसके बाद कार्रवाई हुई और दुकान को सील कर दिया गया.
हाइलाइट्स
- तहसीलदार को एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक पिला दी.
- दुकान को सील किया गया.
- 10 और दुकानों के सैंपल लिए गए.
लोकल 18 की टीम ने जब तहसीलदार दिनेश भेवनदिया से बात की तो उन्होंने बताया कि गर्मी लग रही थी मैंने सोचा क्यों न कुछ शीतल पेय पदार्थ का सेवन किया जाए. इसलिए मैंने अपने स्टाफ को दुकान से कोल्ड ड्रिंक लाने के लिए कहा. ऑफिस के स्टाफ की ओर से दुकान से कोल्ड ड्रिंक लाई गई. जब मैं पीने लगा तो मुझे टेस्ट कुछ चेंज लगने लगा. मैंने बोतल मंगवाई बोतल पर देखा तो यह एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक थी. मैं दुकान पर पहुंचा.
जिले में भी हो रही करवाई
इस घटना के बाद अब जिले की और भी कोल्ड ड्रिंक की दुकानों पर जिला प्रशासन के आदेश पर खाद्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है. खाद्य अधिकारी कमलेश डावर का कहना है कि हमने करीब 10 से अधिक दुकानों पर कार्रवाई की है. उनसे सैंपल भी लिए हैं और उनको जांच के लिए भेजा है. यदि यह अमानक पाए जाते हैं तो उन पर भी कार्रवाई करेंगे.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें