Last Updated:
ग्वालियर Hit & Run का मामला सामने आया है जहां सब्जी लेने जा रहे मिस्त्री को ट्रक ने कुचल दिया है. यही नहीं 20 सेकंड में मिस्त्री के ऊपर से तीन ट्रक गुजर गए. Hit & Run का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
ग्वालियर में हुए हादसे की पुलिस जांच कर रही है.
हाइलाइट्स
- ग्वालियर से हिट एंड रन का खौफनाक मामला
- सब्जी लेने निकला था शख्स, दर्दनाक मौत
- सीसीटीवी फुटेज देख दहल गए लोग
दरअसल, जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाड़िया स्थित नवग्रह कॉलोनी निवासी देवेंद्र जाटव ठेका लेकर कलर-पुट्टी का काम किया करता था. वह घाटीगांव से काम करके घर लौटा तब देवेंद्र की पत्नी किसी काम से अपनी बहन के घर डबरा गई हुई थीं. देवेंद्र की बेटी घर पर थी. जब खाना खाने के लिए बेटी से मांगा तो बेटी ने पिता को बताया कि सिर्फ रोटी हैं ; सब्जी नहीं है. ऐसे में वह देर रात सब्जी लेने के लिए होटल पर जा रहा था. आसपास के होटल बंद हो चुके थे तो वहां थोड़ा ज्यादा दूर निकल गया. जब वहां रविवार-सोमवार की देर रात करीब 2 बजे बहोड़ापुर की तरफ से आ रहा था. उसे टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसके पैरों से ट्रक निकल गया 20 सेकेंड में उसके पैरों पर से लगातार तीन ट्रक निकल गए. इस कारण दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सिर में गंभीर चोटे आई. इसके बाद भी देवेन्द्र की सांस चल रही थी.
दर्दनाक मौत से मातम पसरा, बेटी की सगाई की बात चल रही थी
हादसे का पता चलते ही घायल देवेंद्र का भाई गजेन्द्र मौके पर पहुंचे और पुलिस की सहायता से उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया. जहां सोमवार की रात उसने दम तोड़ दिया. यहां पूरा हादसा एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. CSP ग्वालियर मनीष यादव ने कहा कि मृतक की 2 बेटियां व 1 बेटा है. बड़ी बेटी की सगाई के सिलसिले में बातचीत चल रही थी. 15 जुलाई को परिवार के लोगों के साथ लड़के वालों के यहां सगाई के लिए जाने की तैयारी थी. मगर उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक और ट्रक चालकों की तलाश शुरू कर दी है.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें