राजा रघुवंशी मर्डर केस: भाई विपिन कल जाएंगे शिलॉन्ग, क्या होने वाला है बड़ा खुलासा?

राजा रघुवंशी मर्डर केस: भाई विपिन कल जाएंगे शिलॉन्ग, क्या होने वाला है बड़ा खुलासा?


Last Updated:

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार ने न्याय की लड़ाई तेज कर दी है. भाई विपिन रघुवंशी शिलांग हाई कोर्ट में शिलोम जेम्स, लोकेंद्र सिंह तोमर और बलवीर की बेल रद्द करवाने याचिका दायर करे…और पढ़ें

सोनम पर पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश करने का आरोप है.

हाइलाइट्स

  • न्याय के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे
  • जमानत रद्द करवाने शिलांग पहुंचेंगे राजा के भाई
  • बेल से पहले कोर्ट में उठी विरोध की आंधी
Sonam Raghuvanshi Latest News. राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब उनके परिवार ने न्याय की लड़ाई को नए मुकाम पर पहुंचा दिया है. राजा के छोटे भाई विपिन रघुवंशी सोमवार को शिलांग रवाना होंगे, जहां वे शिलांग हाई कोर्ट में एक बहुत बड़ी याचिका दायर करेंगे. यह याचिका शिलोम जेम्स, लोकेंद्र सिंह तोमर और बलवीर चौकीदार की जमानत रद्द करने के लिए होगी.

परिवार ने खड़े किए सवाल
परिवार का कहना है कि इन तीनों आरोपियों को जिस तरह से आसानी से जमानत मिल गई, वह न्यायिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमें उम्मीद थी कि इन आरोपियों को जमानत नहीं मिलेगी, लेकिन जिस सहजता से अदालत ने उन्हें राहत दी, उससे हम स्तब्ध हैं. अब डर है कि कहीं मुख्य आरोपी राज कुशवाह को भी जमानत न मिल जाए.”

परिवार पूरी तरह से कानूनी तैयारी में जुटा
गौरतलब है कि सोनम के प्रेमी और हत्याकांड के मुख्य आरोपी राज कुशवाह की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 24 जुलाई, गुरुवार को होनी है. इससे पहले राजा का परिवार पूरी तरह से कानूनी तैयारी में जुट गया है. विपिन रघुवंशी इस सिलसिले में वरिष्ठ वकीलों से राय ले रहे हैं ताकि अदालत में प्रभावी ढंग से विरोध दर्ज कराया जा सके.

राजा के परिवार ने यह भी संकेत दिए हैं कि वे सोनम और राज कुशवाह का नार्को टेस्ट करवाने और पूरे मामले की जांच CBI से कराने के लिए भी शिलांग हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे. उनका कहना है कि केस में कई गहरे और संदिग्ध पहलू हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है.

परिवार अब यह मान चुका है कि उन्हें न्याय के लिए पूरी ताकत से कानूनी लड़ाई लड़नी होगी. विपिन ने स्पष्ट किया, “हम अपने भाई राजा को न्याय दिलाकर ही दम लेंगे. यह सिर्फ हमारे परिवार की नहीं, समाज की भी लड़ाई है.” राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब न्याय की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है, और परिवार इसे आखिरी सांस तक लड़ने के लिए तैयार है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

राजा रघुवंशी मर्डर केस: भाई विपिन कल जाएंगे शिलॉन्ग, होने वाला है बड़ा खुलासा?



Source link