धनश्री से तलाक पर पहली बार लेग स्पिनर का बड़ा खुलासा, बोले मैं धोखेबाज नहीं ह

धनश्री से तलाक पर पहली बार लेग स्पिनर का बड़ा खुलासा, बोले मैं धोखेबाज नहीं ह


Last Updated:

इंटरव्यू के दौरान चहल ने बताया कि उस दौर में कई लोगों ने उन्हें धोखेबाज कहा था लेकिन मैंने धोखेबाज नहीं हूं .आप मुझसे ज्यादा वफादार इंसान नहीं पाएंगे. अपने करीबी लोगों के लिए मैं दिल से सोचता हूं. मैंने कभी कुछ…और पढ़ें

यजुवेंद्र चहल ने एक इंटरव्यू में किए अपने निजी जीवन पर कई बड़े खुलासे
नई दिल्ली. अपनी लेग स्पिन के जाल में बल्लेबाजों को उलझाने वाले यजुवेंद्र चहल को खुद रिश्ते की गुगली खेलनी पड़ेगी और उनका स्टंप जमीन से बाहर आ जाएगा इसका ख्याल तो उनको सपने में भी नहीं आया होगा. पर कहते है ना होनी को कौन टाल सकता है. रिश्तों के मैच में हिट विकेट हो चुके चहल ने पहली बार धनश्री से तलाक होने के बाद एक पोडकास्ट में खुलकर बातचीत की.

दाएं हाथ का ये गेंदबाज इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप खेल रहा है, जिसमें वह नॉर्थहैम्पटनशायर की तरफ से खेल रहे हैं. डर्बीशायर के विरुद्ध हो रहे मैच में चहल ने अपनी जादुई गेंदबाजी का कमाल दिखाया और 6 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे और चहल की इस वक्त इंग्लैंड में धूम है पर जो इंटरव्यू में उन्होंने कहा वो किसी धमाके से कम नहीं है.

वफादारी पर सवाल ही नहीं 

आंखों पर मोटा चश्मा लगाकर चहल ने जो बातें पोडकास्ट में होली है उससे कई के आंखों से चश्मा हट जाएगा.  इंटरव्यू के दौरान चहल ने बताया कि उस दौर में कई लोगों ने उन्हें धोखेबाज कहा था लेकिन मैंने धोखेबाज नहीं हूं .आप मुझसे ज्यादा वफादार इंसान नहीं पाएंगे. अपने करीबी लोगों के लिए मैं दिल से सोचता हूं. मैंने कभी कुछ मांगा नहीं, सिर्फ दिया है. जब लोगों को असलियत नहीं पता होती, तो वे बस कुछ भी लिख देते हैं. मेरी दो बहनें हैं, मैं जानता हूं कि महिलाओं की इज्जत कैसे की जाती है. सिर्फ इसलिए कि आप किसी के साथ दिखते हो, लोग आपको किसी से जोड़ देते हैं और व्यूज के लिए कुछ भी लिख देते हैं. असली दिक्कत तब होती है जब आप एक बार रिएक्ट कर देते हो.  फिर और लोग आपके छेड़ते हैं क्योंकि उन्हें लगता है आप जवाब दोगे. चहल ने कहा जवाब तो मुझे देना था बस सहीं वक्त का इंतजार था.

आत्महत्या करने का ख्याल आता था बार बार 

चहल ने पोडकास्ट में इस बात का बी खुलासा किया कि , उन्होंने अपनी मैरिड लाइफ में चल रहे टेंशन की वजह से क्रिकेट से ब्रेक भी लिया था, क्योंकि खेलकर के दौरान भी उनके दिमाग में 100 रह की चीजें चलती रहती थीं. इस टेंशन के चलते वो सिर्फ दो-तीन घंटे सो पाते थे और बाकी टाइम दोस्तों से बात करते थे. उन्होंने ये भी कहा कि इस दौरान उनके दिमाग में सुसाइड से जुड़े ख्याल भी आते थे. लेग स्पिनर ने आगे बातचीत में कहा कि  उस समय मैं काफी व्यस्त था. मुझे पता था कि यहां भी समय देना है, और वहां भी देना है. मैं अपने रिश्ते के बारे में ठीक से सोच भी नहीं पा रहा था. फिर ऐसा होता है कि रोज-रोज चीजें बिगड़ने लगती हैं और आप सोचते हो छोड़ो यार.  दो महत्वाकांक्षी लोग साथ रह सकते हैं, लेकिन हर किसी की अपनी जिंदगी होती है, अपने लक्ष्य होते हैं। एक पार्टनर के रूप में आपको एक-दूसरे का समर्थन करना होता है.  आप किसी चीज़ के लिए 18-20 साल मेहनत कर रहे हो, तो सिर्फ एक रिश्ते के लिए आप उसे छोड़ नहीं सकते. चहल इस पोडकास्ट के दौरान मानों अपना सारा दर्द फैंस के सामने रखना चाहते थे ताकि उनके बारें में उनके चाहने वाले फैसला करें कि कौन सहीं है और कौन गलत

homecricket

धनश्री से तलाक पर पहली बार लेग स्पिनर का बड़ा खुलासा, बोले मैं धोखेबाज नहीं ह



Source link