मेडिकल कॉलेज मेस में बासी आटा, कीड़े-मकोड़े मिले: खंडवा में छापा, संचालकों लाइसेंस नहीं मिला; स्टूडेंट्स की शिकायत पर नोटिस – Khandwa News

मेडिकल कॉलेज मेस में बासी आटा, कीड़े-मकोड़े मिले:  खंडवा में छापा, संचालकों लाइसेंस नहीं मिला; स्टूडेंट्स की शिकायत पर नोटिस – Khandwa News


खंडवा मेडिकल कॉलेज के एक स्टूडेंट की शिकायत पर फूड सेफ्टी टीम ने कॉलेज की मेस में छापामार कार्रवाई की हैं। टीम को मेस में जगह-जगह गंदगी पसरी मिली, वहीं राशन के सामान में कीड़े-मकोड़े तक पाए गए। रोटी के लिए तैयार आटा भी पुराना था। वहीं मेस का लाइसेंस

.

कॉलेज स्टूडेंट ने मेस संचालक की लापरवाही और गंदगी की शिकायत नईदिल्ली स्थित फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथारिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) को भेजी थी। इस पर नईदिल्ली से शिकायत कलेक्टर खंडवा को मिली।

जिले के फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने कलेक्टर और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से चर्चा के बाद कार्रवाई की तैयारी की और कॉलेज पहुंचकर मेस में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान कई प्रकार की लापरवाही पाई गई। मेस में हर जगह गंदगी थी।

फूड सेफ्टी ऑफिसर संजीव मिश्रा ने बताया मेडिकल कॉलेज की मेस में गंदगी के बीच स्टूडेंट का भोजन तैयार किया जा रहा था। यहां एक समय में 150 से ज्यादा स्टूडेंट का भोजन तैयार होता हैं। जो डॉक्टर स्वास्थ्य को लेकर जागरूक करते हैं, उनकी ही सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था।

भोजन निर्माण में संलग्न कर्मचारियों के पास मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं पाए गए। खाद्य सामग्री बिखरी हुई थी। स्टोर रूम में बहुत सारे मकोड़े घूम रहे थे। तैयार हुए आटे को बोरियों से ढांक कर रखा था। बर्तन साफ करने का स्थान भी बहुत गंदा था।

जांच करने पर पाया गया कि हल्दी पाउडर और मिर्च पाउडर यूज अवस्था में पाए गए। खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने के कारण उनके नमूने संग्रहित किए गए। नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद उक्त प्रकरण न्यायालय में पेश किया जाएगा।

खाद्य कारोबार कर्ता तथा मेस मैनेजर कमलेश मालवीय को सुधार के लिए नोटिस थमाया हैं। मेस में साफ और सफाई रखने के निर्देश दिए गए।



Source link