इंदौर में खुले में कचरा और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। टीम ने अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए 71 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया। बता दें कि इंदौर नगर निगम शहर में स्वच्छता बनाए रखने और खुले में कचरा और गंदगी फैलाने वालों के खि
.
खुले में फेंका कचरा, इंदौर नगर निगम ने कार्रवाई की।
स्कीम नंबर-134 में फेंके गए कचरे पर 31 हजार का जुर्माना
जोन क्रमांक 10 के सीएसआई शिवेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सोमवार को जोन अंतर्गत स्कीम नंबर 134 क्षेत्र में खुले में कचरा फैलाया गया था। मौके पर कचरे की जांच के दौरान उसमें दस्तावेज मिले। जिससे यह पुष्टि हुई कि कचरा वार्ड क्रमांक 40 के निवासी दीपक तनवानी द्वारा फैलाया गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 31 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया गया।
इसी तरह जोन क्रमांक 22 में सहायक सीएसआई अनुज पंवार द्वारा स्वच्छता निरीक्षण के दौरान देवास नाका क्षेत्र के पास खुले मैदान में बड़ी मात्रा में कचरे का ढेर मिला। दस्तावेजों की जांच की तो यह कचरा एनआरके टेक पार्क रिंग रोड स्थित टाटा एआईजी इंश्योरेंस ऑफिस द्वारा फेंका जाना पाया गया। इस पर जोनल अधिकारी आनंद रैदास के निर्देशन में नगर निगम की टीम कंपनी के ऑफिस पहुंची और 40 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया।