निवाड़ी में बस की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक घायल: दोनों पैरों में चोट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती, बस चालक फरार – Niwari News

निवाड़ी में बस की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक घायल:  दोनों पैरों में चोट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती, बस चालक फरार – Niwari News


निवाड़ी जिले के तिगेला गल्ला मंडी के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने 59 वर्षीय शिक्षक संतोष कुमार निरंजन की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। उनके दोनों पैरों में चोट आई है।

.

घटना उस समय हुई, जब शिक्षक अपनी बाइक से नैगुवां की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, बस चालक लापरवाही से बहुत तेज गति से बस चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए निवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में बस चालक की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा उपायों की कमी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link