बारिश के लिए अजीब टोटका, गांव के पटेल को गधे पर उल्टा बैठाया, घुमाया शमशान

बारिश के लिए अजीब टोटका, गांव के पटेल को गधे पर उल्टा बैठाया, घुमाया शमशान


Last Updated:

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में अच्छी बारिश के लिए ग्रामीणों ने एक अजीब टोटका किया है. लोगों ने गांव के पटेल को गधे पर बैठाया और श्मशान में घुमाया. इस दौरा ढोल नगाड़े के साथ पूजा अर्चना भी की गई.

बारिश के लिए अजीब टोटका, गांव के पटेल को गधे पर उल्टा बैठाया, घुमाया शमशानउज्जैन में बारिश के लिए अजीब टोटका.
उज्जैन. बारिश का दौर पूरे भारत और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में जबरदस्त देखने को मिला. लेकिन उज्जैन जिले में मानसून कुछ ज्यादा एक्टिव नहीं हो पाया. इसके कारण गंभीर नदी में पानी नहीं आने के कारण जल संकट की स्थिति बन रही है. वहीं 2 दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अच्छी बारिश के लिए भगवान महाकाल का पर्जन्य अनुष्ठान कराया था. तो वहीं उज्जैन से 35 किलोमीटर दूर उन्हेल तहसील में अच्छी बारिश के लिए एक अजीब टोटका आजमा गया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

गांव के पटेल लखन पटेल को गधे पर उल्टा बैठक शमशान घुमाया गया. लोगों का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकी अच्छी बारिश हो. किसन की फैसल कोई नुकसान ना हो और जल संकट की स्थिति खत्म हो जाए.

उज्जैन में गहराया पानी का संकट
उज्जैन में पानी का संकट गहराता जा रहा है. शहर को पानी सप्लाई करने वाला गंभीर डेम में अब सिर्फ 8 दिन का पानी बचा है. हालात इतने बिगड़ गए हैं कि प्रशासन ने एक दिन छोड़कर जल आपूर्ति शुरू कर दी है. 2 दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल मंदिर में बारिश की कामना के लिए विशेष अनुष्ठान किया था, लेकिन अब बारिश की कमी से परेशान ग्रामीण परंपरागत टोटकों का सहारा ले रहे हैं.

उज्जैन के पास उन्हेल में धाकड़ समाज ने गांव के पटेल लखन पटेल को सोमवार देर रात गधे पर उल्टा बैठाकर श्मशान के चक्कर लगवाए. ग्रामीणों का मानना है कि सदियों पुरानी यह परंपरा सूखा खत्म कर बारिश बुलाती है. पूरे विधि-विधान और पूजन के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ पांच परिक्रमा कराई गईं और भगवान से अच्छी बारिश की प्रार्थना की गई. मालवा क्षेत्र में सावन बीतने के बाद भी जोरदार बारिश न होने से नदियां-तालाब सूख चुके हैं. अगर आसमान से पानी नहीं बरसा, तो उज्जैन जल्द ही गंभीर जल संकट की चपेट में आ सकता है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

बारिश के लिए अजीब टोटका, गांव के पटेल को गधे पर उल्टा बैठाया, घुमाया शमशान



Source link