शिवपुरी में भारी बारिश के कारण कई गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया. इस दौरान सीमावर्ती इलाके सवाई माधोपुर में भी बाढ़ की स्थिति देखी गई. वहीं चंबल नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चंबल-कोटा नदी तूफान पर आने के कारण चंबल डैम के चार गेट खोल दिए गए हैं. शिवपुरी के कोलारस में तेज बारिश के कारण खारे गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में जल भराव की स्थिति देखी गई.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिक अमित शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय बना हुआ है. साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है. एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी-मध्य मध्य प्रदेश में सक्रिय है. अगले 5 दिनों तक प्रदेश में इसी प्रकार मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रहेगा.
श्योपुर (बडोडा) – 174 मिमी
शिवपुरी (कोलारस) में 156 मिमी
श्योपुर में 128.8 मिमी
शिवपुरी (बदरवास) में 115 मिमी
अलीराजपुर (काठीवाड़ा) में 85 मिमी
भारी बारिश का अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट (अति भारी बारिश और वज्रपात): राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकलां, दमोह और सागर
येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश): विदिशा, आगर, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा
हल्की बारिश: भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, जबलपुर और नरसिंहपुर
अधिकतम तापमान: नौगांव (छतरपुर) 32°C, ग्वालियर – 31.1°C (सबसे ज्यादा), खजुराहो (छतरपुर) – 31°C, दतिया/नरसिंहपुर – 30.4°C, खरगोन/सतना/टीकमगढ़ – 29°C, रीवा – 28°C
न्यूनतम तापमान: खंडवा/शिवपुरी – 19°C (सबसे कम), पचमढ़ी (नर्मदापुरम)/नरसिंहपुर – 19.4°C, खरगोन – 19.6°C, बैतूल – 20.2°C, अमरकंटक (अनूपपुर) – 20.4°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 31.1°C
जबलपुर – 28°C
उज्जैन – 28°C
इंदौर – 27.3°C
भोपाल – 26.2°C