सीहोर के दोराहा में हाईवे पर बाइक से स्टंट किया: पुलिस ने 5000 का चालान काटा – Sehore News

सीहोर के दोराहा में हाईवे पर बाइक से स्टंट किया:  पुलिस ने 5000 का चालान काटा – Sehore News


सीहोर जिले में दोराहा पुलिस ने सार्वजनिक सड़क पर बाइक स्टंट करने वाले युवक पर कार्रवाई की है। पुलिस ने सोमवार को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत आरोपी का 5000 रुपए का चालान काट दिया।

.

दोराहा थाना प्रभारी राजेश सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। आरोपी की पहचान दोराहा कस्बा निवासी 21 वर्षीय रितेश अहिरवार के रूप में हुई है। उसने सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए स्टंट किया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने युवक पर कार्रवाई की।



Source link