रिटायर्ड जज के घर हैं 1500 से ज्यादा गणपति की मूर्तियां, बनाया कलेक्शन

रिटायर्ड जज के घर हैं 1500 से ज्यादा गणपति की मूर्तियां, बनाया कलेक्शन


Last Updated:

Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल में भगवान गणेश के एक अनोखे भक्त हैं. पिछले 30 सालों से गणपति बप्पा के परम भक्त उमेश गुप्ता ने 1500 से भी ज्यादा गणेश मूर्तियों का संग्रह कर रखा है.

रिटायर्ड जज के घर हैं 1500 से ज्यादा गणपति की मूर्तियां, बनाया कलेक्शनभगवान गणेश के अनोखे भक्त.
शिवकांत आचार्य

भोपाल. जहां अधिकांश लोग रिटायरमेंट के बाद सुकून और आराम की तलाश करते हैं. वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल के एक रिटायर्ड जज ने अपनी जिंदगी को भगवान गणेश की भक्ति में समर्पित कर दिया है. पिछले 30 सालों से गणपति बप्पा के परम भक्त उमेश गुप्ता ने 1500 से भी अधिक गणेश मूर्तियों का संग्रह कर रखा है. उनका घर अब एक अनोखा गणेश संग्रहालय बन चुका है, जहां कदम रखते ही हर दिशा में गणेश जी की अलग-अलग रूपों में मनमोहक प्रतिमाएं नजर आती हैं.

गणेश प्रतिमाओं का कलेक्शन केवल भारत की सीमाओं तक ही सीमित नहीं है. देश के हर राज्य की प्रसिद्ध गणेश प्रतिमाओं से लेकर विदेशों से भी उन्होंने गणेश मूर्तियां मंगवाई हैं. कुछ मूर्तियां मिट्टी की हैं, कुछ धातु की, कुछ संगमरमर से बनी हैं, तो कुछ लकड़ी और कांच की.

भक्ति के साथ जुनून भी
उमेश गुप्ता बताते हैं कि 30 साल पहले शादी के कार्डों जिनमें भगवान गणेश की फोटो छपी होती है, उसे कूड़े में देखकर उठाना शुरू किया. इसके बाद कैसे गणेश जी की फोटो, मूर्तियां कलेक्ट करने की आदत पड़ गई. पता ही नहीं चला मेरे इस अभियान में मेरा पूरा परिवार साथ देता है. अब तो ये स्थिति है कि नाते रिश्तेदार और परिचित भी गणेश जी की फोटो या मूर्ति ही भेंट करते हैं. शुरूआत में जरूर कुछ लोगों ने टोका का था कि क्या करते हो, लेकिन फिर सबसे सपोर्ट करना शुरू कर दिया.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

रिटायर्ड जज के घर हैं 1500 से ज्यादा गणपति की मूर्तियां, बनाया कलेक्शन



Source link