पाकिस्तान ने एशिया कप से पहले काटा बवाल, यूएई में 16 साल पहली बार हुआ ये कमाल

पाकिस्तान ने एशिया कप से पहले काटा बवाल, यूएई में 16 साल पहली बार हुआ ये कमाल


Last Updated:

पाकिस्तान ने शारजाह में UAE के खिलाफ 207 रन बनाकर टी20 में नया कारनामा अंजाम दिया. सलमान आगा की कप्तानी में साइम अयूब और हसन नवाज ने शानदार अर्धशतक लगाए.

पाकिस्तान ने एशिया कप से पहले काटा बवाल, यूएई में 16 साल पहली बार हुआ ये कमालपाकिस्तान की टीम ने 16 साल में पहली बार यूएई में टी20 में बनाया 200 रन
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एशिया कप से पहले अपना दम दिखाया है. ट्राई सीरीज खेलने यूएई पहुंची इस टीम ने लगातार दो मुकाबले जीतकर अपनी दावेदारी एशिया कप के लिए ठोक दी है. शनिवार (30 अगस्त) को शारजाह में चल रही ट्राई सीरीज के दूसरे टी20 मैच में संयुक्त अरब अमीरात का सामना किया. टीम ने 31 रन की जीत हासिल की. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कप्तान सलमान आगा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. साइम अयूब और हसन नवाज के अर्धशतकों की बदौलत 207 रन बनाए. यूएई में 16 साल में पहली बार टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार किया है.

पाकिस्तान के ओपनर सैम अयूब ने 38 गेंद में 69 रन बनाए जबकि हसन नवाज ने दो चौकों और छह छक्कों की मदद से महज 26 गेंद पर 56 रन बना डाले. पाकिस्तान की टीम आखिरी ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हुई. पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए टी20 मैच में पहली बार 200 रन के आंकड़े को पार किया है.

UAE में पाकिस्तान का सबसे बड़ा टी20 स्कोर  

कुल विरोधी वेन्यू तारीख नतीजा
207/10 UAE शारजाह 30 अगस्त 2025 31 रन से जीता
193/2 हॉग कॉग शारजाह 2 सितंबर 2022 155 रन से जीता
189/2 नामिबिया अबू धाबी 2 नवंबर 2021 45 रन से जीता
189/4 स्कॉटलैंड शाहजाह 7 नवंबर 2021 72 रन से जीता
187/10 श्रीलंका दुबई 13 दिसंबर 2013 24 रन से जीता

पाकिस्तान की टीम 7 मई 2009 से यूएई में टी20 मैच खेल रही है लेकिन 30 अगस्त 2025 को पहली बार उन्होंने टी20 मैच में 200 रन का आंकड़ा पार किया. यूएई में खेले गए टी20 मैच में पाकिस्तान का पिछला सबसे बड़ा स्कोर 2 विकेट पर 193 था. उन्होंने 2 सितंबर 2022 को एशिया कप मैच के दौरान हांगकांग के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में बनाया था.

दुबई में पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर 187 रन का है. 13 दिसंबर 2013 को श्रीलंका के खिलाफ टीम इसी स्कोर पर ऑलआउट हो हुई थी. अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में सबसे बड़ा टी20 स्कोर नामीबिया के खिलाफ 189 का है.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

पाकिस्तान ने एशिया कप से पहले काटा बवाल, यूएई में 16 साल पहली बार हुआ ये कमाल



Source link