जोकोविच और अल्काराज में फाइनल के लिए जंग, पेगुला का बड़ा कमाल

जोकोविच और अल्काराज में फाइनल के लिए जंग, पेगुला का बड़ा कमाल


Last Updated:

वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जोकोविच और अल्काराज आमने सामने होंगे. 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने अल्काराज को ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में हराया था. अब अल्कार…और पढ़ें

जोकोविच और अल्काराज में फाइनल के लिए जंग, पेगुला का बड़ा कमालनोवाक जोकोविच और अल्काराज के बीच खेला जाएगा सेमीफाइनल.
नई दिल्ली. विश्व के पूर्व नंबर एक सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और स्पेन के युवा कार्लोस अल्काराज यूएस ओपन के सेमीफाइनल में भिड़ेंगे.अल्काराज ने जिरि लेहेका को 6-4, 6-2, 6-4 से हराकर अमेरिकी ओपन  पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच से होगा. दो साल पहले यहां अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद से अल्काराज हार्डकोर्ट पर पहली बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं.

नोवाक  जोकोविच (Novak Djokovic) ने उन्हें आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में हराया था. अगर अल्काराज अमेरिकी ओपन खिताब जीतते हैं तो एटीपी रैंकिंग में यानिक सिनर को पछाड़कर शीर्ष पर काबिज हो जाएंगे. जोकोविच ने टूर्नामेंट में आखिरी अमेरिकी खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को क्वार्टर फाइनल में हराया और जीतने के बाद फ्रिट्ज की हौसलाअफजाई कर रहे प्रशंसकों की ओर चुंबनों की बौछार कर दी.

जोकोविच ने 6-3, 7-5, 3-6, 6-4 से जीत दर्ज की. पिछले साल के उपविजेता फ्रिट्ज के खिलाफ जोकोविच का जीत का रिकॉर्ड 11-0 का है. जोकोविच रिकॉर्ड 53वीं बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं जिसमें से फ्लशिंग मीडोज पर 14वीं बार उन्होंने अंतिम चार में जगह बनाई . जोकोविच ने कहा ,‘आखिर में तो जीत मायने रखती है. मुझे गर्व है कि मैने जुझारूपन दिखाया. मैं काफी जुनून के साथ खेलता हूं और मुझे खेल का मजा आ रहा है .’

महिला वर्ग में जेसिका पेगुला ने बारबोरा क्रेसिकोवा को 6-3, 6-3 से हराकर अपने कैरियर के दूसरे ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाई . वह पिछले साल यहां फाइनल में एरिना सबालेंका से हार गई थी. इस बार सबालेंका से उनका सामना सेमीफाइनल में होगा क्योंकि मार्केटा वोंड्रूसोवा ने चोट के कारण सबालेंका को वॉकओवर दे दिया.

आस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में, फ्रेंच ओपन के तीसरे और विम्बलडन के पहले दौर से बाहर होने वाली पेगुला बिना कोई सेट गंवाए अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सेरेना विलियम्स ( 2011 से 2014) के बाद पहली महिला खिलाड़ी हैं. अन्य मुकाबलों में दो साल बाद ग्रैंडस्लैम में लौटी अमेरिकी धुरंधर वीनस विलियम्स और लैला फर्नांडिज की जोड़ी महिला युगल क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा से 1-6, 2-6 से हारकर बाहर हो गई.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homesports

जोकोविच और अल्काराज में फाइनल के लिए जंग, पेगुला का बड़ा कमाल



Source link