Last Updated:
Narsinghpur Viral Video: नरसिंहपुर जिले के नयाखेड़ा ग्राम पंचायत के विनेकी टोला गांव में आज़ादी के बाद भी सड़क नहीं बनी. आदिवासी परिवार 200 फीट गहरी नदी को लकड़ी डालकर पार करते हैं. इसका अब वीडियो भी वायरल हो र…और पढ़ें
Narsinghpur News: नरसिंहपुर में एक ऐसा गांव है, जहां स्वतंत्रता के बाद आज तक सड़क नहीं बन पाई है. इसके चलते लोग बेहद परेशान हैं और जान जोखिम में डालकर शहर की ओर आ पाते हैं. जी हां करेली जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नयाखेड़ा का यह गांव है विनेकी टोला. इस गांव में आदिवासी लोग रहते हैं और यहां पर स्वतंत्रता के बाद आज भी सड़क नहीं बन पाई है, जिसके चलते बारिश के समय में इस गांव में रहने वाले लोग अपने गांव के पास से निकलने वाली नदी पर लकड़ी डालकर निकलते हैं. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
टेंपररी व्यवस्था भी नहीं की जा सकती- अधिकारी
इस वीडियो को लेकर जब जिला पंचायत के सीईओ से जानकारी ली तो सीईओ साहब ने स्पष्ट कह दिया कि इन लोगों की टेंपररी व्यवस्था भी नहीं की जा सकती, क्योंकि इनका गांव शक्कर नदी परियोजना के तहत डूब क्षेत्र में आ रहा है. जल्द इनका व्यवस्थापन किया जाएगा. सीईओ साहब के बयान से स्पष्ट है कि आजादी के बाद आज तक इनको सड़क मुहैया तो नहीं हो पाई, लेकिन आज भी अस्थाई व्यवस्था भी नहीं दी जा रही है.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें