Last Updated:
Deepak Chahar forget wife birthday: भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने जया भारद्वाज को साल 2021 में आईपीएल मैच के दौरान प्रपोज किया था. उन्होंने घुटने पर बैठकर जया से प्यार का इजहार किया था. जया ने दीपक को निराश …और पढ़ें
33 वर्षीय दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने जया को टैग करते हुए हैश टैग हैप्पी बर्थडे और हैशटैग वाइफ के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘ जन्मदिन मुबारक हो @jayab05. मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मेरी पत्नी कितनी समझदार और प्यारी हैं, क्योंकि मैं उनका जन्मदिन भूल गया था, फिर भी उन्होंने मुझे माफ कर दिया. क्योंकि उन्हें समझ आ गया था कि 90 ओवर की फील्डिंग के बाद ऐसा हो सकता है. अगली बार मैं याद रखूंगा.’ दीपक ने एक मोंटाज वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें वह पत्नी के साथ अपने बिताए कुछ पलों को दिखाया है. भारतीय गेंदबाज ने इसके बाद जया के साथ केक काटते हुए वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा,’आखिरकार केक कट गया और अब हम चैन की नींद सो सकते हैं.’
View this post on Instagram