बच्ची को जन्म देने के बाद मां की मौत: परिवार वालों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप; महिला की मौत के बाद हंगामा – Guna News

बच्ची को जन्म देने के बाद मां की मौत:  परिवार वालों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप; महिला की मौत के बाद हंगामा – Guna News



नवजात बच्ची के साथ परिवार वाले।

गुना के एक निजी चिकित्सालय में एक गर्भवती की डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वहीं उसकी बच्ची स्वस्थ है। रविवार सुबह प्रसूता की मौत होने के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। किसी तरह अस्पताल प्रबंधन न

.

शहर की दुर्गा कॉलोनी में साहू धर्मशाला के पास के रहने वाले राजकुमार शिवहरे की पती पूनम (24) को शनिवार शाम परिजनों ने डिलीवरी के लिए शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। यहां रात लगभग 9 बजे ऑपरेशन से उसकी डिलीवरी कराई गई थी। उसने एक बच्ची को जन्म दिया था।

डिलीवरी के बाद धीरे-धीरे महिला की हालत बिगड़ने लगी थी, जिसका पता परिवार के लोगों को दो घंटे बाद उस समय हो पाया जबकि अस्पताल स्टाफ द्वारा बारी-बारी से लगातार 3 बोतल खून मंगाया गया। परिवार द्वारा नाराजगी जताए जाने के बाद प्रसूता को परिवार को दिखाया गया। लेकिन इस दौरान उसकी हालत ज्यादा खराब होने का हवाला देते हुए अस्पताल स्टाफ ने उसे आईसीयू में भर्ती करने की बात कही।

इसके बाद परिजनों से उसे कहीं बाहर ले जाने के लिए बोला जाने लगा। इसी दौरान रविवार सुबह लगभग 9 बजे पूनम ने दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिवार के लोगों ने निजी चिकित्सालय के बाहर खड़े होकर हंगामा कर दिया। उन्होंने प्रसूता की मौत के लिए चिकित्सकों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

इस दौरान मृतका के जेठ सतीश शिवहरे ने बताया कि ऑपरेशन से डिलीवरी के बाद पूनम के शरीर से खून अधिक बह जाने की कहते हुए डॉक्टर द्वारा एक-एक कर तीन बोतल खून उनसे मंगवा लिया गया। जिस पर से सभी को चिंता हुई और डॉक्टर से वास्तविकता बताने को कहा गया।

तब परिवार के लोगों को पूनम का चेहरा दिखाते हुए डॉक्टर ने उसकी हालत यह कहते हुए चिंता जनक बताई कि उसे आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ेगा। इस के बाद डॉक्टर द्वारा उसे कही बाहर ले जाकर ऑपरेशन कराने की सलाह दी जाने लगी थी।



Source link