श्योपुर में पीएम जनमन आवास योजना का काम सुस्त: 32 अधिकारी-कर्मचारी नोटिस जारी; वेतन रोकने की दी चेतावनी – Sheopur News

श्योपुर में पीएम जनमन आवास योजना का काम सुस्त:  32 अधिकारी-कर्मचारी नोटिस जारी; वेतन रोकने की दी चेतावनी – Sheopur News



कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जारी आदेश।

श्योपुर में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना की धीमी प्रगति पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर जनपद पंचायत के सीईओ एसएस भटनागर ने कुल 32 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

.

नोटिस पाने वालों में 25 पंचायत सचिव, 2 पंचायत समन्वय अधिकारी, 1 सहायक विकास विस्तार अधिकारी और 4 उपयंत्री शामिल हैं। योजना की धीमी प्रगति वाली पंचायतों में जानपुरा, ललितपुरा, काशीपुर, सिरसौद, मकडावदा कलां, तेहखण्ड, बागल्दा और नयागांव ढोढपुर समेत कुल 25 पंचायतें हैं।

पंचायत समन्वय अधिकारी आशिक मोहम्मद और रामप्रसाद गोरसिया को भी नोटिस दिया गया है। साथ ही सहायक विकास विस्तार अधिकारी अमन शिवहरे और उपयंत्री सुरेन्द्र धाकड़, टीनू त्यागी, प्रेमलाल राठौर एवं खुशीर अहमद भी नोटिस के दायरे में आए हैं।

तीन दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सितंबर माह का वेतन रोकने या राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी।



Source link