खिलचीपुर में दो महीने से पाइपलाइन का काम अधूरा पड़ा: मेन रोड पर मलबा-गड्ढे से हादसे, कई वाहन चालक घायल; परिषद पर लापरवाही के आरोप – rajgarh (MP) News

खिलचीपुर में दो महीने से पाइपलाइन का काम अधूरा पड़ा:  मेन रोड पर मलबा-गड्ढे से हादसे, कई वाहन चालक घायल; परिषद पर लापरवाही के आरोप – rajgarh (MP) News



राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र की गायत्री कॉलोनी वार्ड नंबर 10 के मेन रोड पर नगर परिषद द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा गया गड्ढा पिछले दो महीने से अधूरा पड़ा है। नगर परिषद के कर्मचारी चैंबर बनाने का काम करते-करते अधूरा छोड़कर चले गए हैं, जिसस

.

स्थानीय वासियों ने बताया कि सड़क पर पड़े मलबे और गड्ढे के कारण अंधेरे में कई वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं।

गोविंद परमार ने बताया कि “गायत्री मंदिर के समीप मेन रोड पर यह गड्ढा दो महीने से पड़ा है। लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही है और सड़क पर मलवा रहने से कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। नगर परिषद के कर्मचारी आते हैं, थोड़ा काम करके चले जाते हैं लेकिन पाइपलाइन को सही तरीके से नहीं लगाते। यह स्थिति हमारे लिए चिंता का विषय बन गई है।”

नगरवासियों ने नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों से तत्काल गड्ढा भरने और पाइपलाइन कार्य पूरा करने की मांग की, ताकि सड़क सुरक्षित रहे और आवागमन में होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके।



Source link