6,6,4,4,4,4… भारत को मिला नया हिटमैन, पाकिस्तानी गेंदबाजों की उड़ा दी घज्जियां, दुनिया का है नंबर-1 बल्लेबाज

6,6,4,4,4,4… भारत को मिला नया हिटमैन, पाकिस्तानी गेंदबाजों की उड़ा दी घज्जियां, दुनिया का है नंबर-1 बल्लेबाज


टीम इंडिया को ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा से भी घातक बल्लेबाज मिल गया है, जिसने एशिया कप 2025 में अपने तूफानी प्रदर्शन के दम पर तहलका मचाकर रख दिया है. एशिया कप 2025 के दौरान रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ GROUP-A मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस दौरान भारत के एक खूंखार बल्लेबाज ने चौके-छक्कों का ऐसा भयंकर बवंडर मचाया कि पाकिस्तान के गेंदबाज रहम की भीख मांगते हुए नजर आए. भारत के इस खतरनाक बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपना जबरदस्त पावर हिटिंग टैलेंट दिखाकर सभी को इम्प्रेस किया है.

भारत को मिला नया ‘हिटमैन’

अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को नया ‘हिटमैन’ मिल गया है. अभिषेक शर्मा विरोधी टीम के गेंदबाजों की बेरहमी से धुनाई करते हैं. रविवार रात को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा ने महज 13 गेंदों में ही 31 रन ठोक डाले. अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के उड़ाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 238.46 का रहा. अभिषेक शर्मा के मौजूद होने की वजह से भारत टी20 इंटरनेशनल की सबसे मजबूत टीमों में से एक है. अभिषेक शर्मा अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से टीम इंडिया को एक रॉकेट जैसी तेज शुरुआत देते हैं. अभिषेक शर्मा की मदद से भारत टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम है. साथ ही वह पहले बैटिंग करते हुए भी 200 से ऊपर का स्कोर आसानी से खड़ा कर सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source


पाकिस्तानी गेंदबाजों की उड़ा दी घज्जियां

अभिषेक शर्मा ने रविवार को पाकिस्तान के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की धज्जियां उड़ाकर रख दी. अभिषेक शर्मा ने शाहीन अफरीदी के खिलाफ इस मैच में 2 गगनचुंबी छक्के और 2 चौके लगाए. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सैम अयूब को दो चौके जमाए. अभिषेक शर्मा अगर कुछ देर और टिक जाते तो पाकिस्तानी गेंदबाजों का बहुत बुरा हाल कर देते. अभिषेक शर्मा ने इससे पहले 10 सितंबर को खेले गए एशिया कप 2025 के मैच में UAE के खिलाफ 16 गेंदों पर 30 रन बनाए थे, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. अभिषेक शर्मा का T20I में स्ट्राइक रेट 195.41 का है.

दुनिया का है नंबर-1 बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ICC की मौजूदा T20I  रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं. अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 19 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 33.11 की औसत और 195.41 की स्ट्राइक रेट से 596 रन कूटे हैं, जिसमें 52 चौके और 46 छक्के शामिल रहे हैं. अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं. दुनिया का कोई भी गेंदबाज T20I में अभिषेक शर्मा के सामने बॉलिंग नहीं करना चाहेगा. अभिषेक शर्मा ने 5 दिसंबर 2024 को मेघालय के खिलाफ सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान 28 गेंदों में शतक ठोक दिया था. अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में शतक जड़कर टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सबसे तेज शतक के महारिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली थी. बता दें कि अभिषेक शर्मा के इस कमाल से चंद मैच पहले ही 27 नवंबर 2024 को गुजरात के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों में शतक ठोका था. उर्विल पटेल ने इस मैच में 35 गेंदों पर 113 रनों की नाबाद पारी खेली थी.



Source link