- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- The Process Of Filling Four Colleges, 9425 Seats, 3633 Counters, 5792 Seats Will Be Done Through College Level Counseling
हाेशंगाबाद15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
मंगलवार काे काॅलेजाें में बारहवीं के बाद यूजी फर्स्ट ईयर में दाखिले का पहला चरण रहा। जिले के 14 काॅलेजाें में 9 हजार 425 सीटाें में से 4 हजार 328 सीटाें पर आवंटन किया गया इनमें से 83 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन फीस भरकर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिले में पहले चरण में 3 हजार 633 एडमिशन हुए हैं। केवल 695 स्टूडेंट्स ने फीस भरकर दाखिला नहीं लिया है।
इसका कारण एक ही छात्र का दाे काॅलेजाें में नाम आना और जिले के बाहर का स्टूडेंट हाेना बताया जा रहा है। इसके कारण स्टूडेंट्स ने फीस भरकर दाखिला नहीं लिया हाेगा। अब काॅलेज लेवल काउंसिलिंग (सीएलसी) में जिले के काॅलेजाें में 5 हजार 792 सीटाें पर एडमिशन की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हाेगी। इस बार सीएलसी में काॅलेज प्राचार्याें पर खासा दबाव रहेगा।
पहली बार 81% स्टूडेंट्स पहली च्वॉइस पर प्रवेश
प्रवेश प्रभारी डाॅ. मीना कीर ने बताया यह पहली बार है जब ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया में 81 प्रतिशत स्टूडेंट्स काे विकल्प चयन में पहली च्वाॅइस पर एडमिशन मिला है। स्टूडेंट्स ने काे-एड काॅलेजाें और जिले और तहसील के काॅलेजाें काे प्राथमिकता दी है। शायद यही कारण है कि पहले चरण में गर्ल्स काॅलेजाें में आवंटन की तुलना में कम एडमिशन हुए जबकि काे-एड काॅलेजाें में 60 से 70 प्रतिशत तक आवंटित सीट पर प्रवेश हाे गए हैं।
प्रक्रिया पूरी, कल जारी हाेगी एडमिशन लिस्ट
यूजी कक्षाओं की पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हाे गई है। अब 10 सितंबर से काॅलेज लेवल काउंसलिंग सीएलसी का पहला राउंड शुरु हाेगा। 10 सितंबर काे ही पीजी के पहले चरण की एडमिशन लिस्ट जारी हाेगी। जिस पर 15 सितंबर तक एडमिशन हाेंगे। – डाॅ. ओएन चाैबे, प्राचार्य नर्मदा काॅलेज
आंकड़ों में सीटें और एडमिशन

0