मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कचनारा चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम उमहेड़ा में सुमित नामक व्यक्ति के घर के पीछे कच्ची शराब का निर्माण हो रहा है।
.
कचनारा चौकी प्रभारी पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने वहां से 2000 लीटर लहान बरामद कर उसे नष्ट किया। इसके अलावा 15-15 लीटर की चार कैन में रखी कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब भी जब्त की गई। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 60 हजार रुपए आंकी गई है।
आरोपी की तलाश जारी पुलिस को देखते ही आरोपी सुमित बाछड़ा खेतों की तरफ भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। चौकी प्रभारी के अनुसार, पुलिस टीम ने उमाहेड़ा, आक्या और लखमाखेड़ी में आरोपी की तलाश की। हालांकि, अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस ने कैन में भरी रखी शराब को नष्ट कर दिया है।