ये तो बस शुरुआत है आगे देखो…अभिषेक शर्मा की बहन कोमल की पाकिस्तान को वार्निंग, जानें पूरा मामला

ये तो बस शुरुआत है आगे देखो…अभिषेक शर्मा की बहन कोमल की पाकिस्तान को वार्निंग, जानें पूरा मामला


भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 8 दिनों के अंदर एशिया कप में दूसरी बार हरा दिया है. भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों ने मैच के एकतरफा बना दिया. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए धमाकेदार पारियां खेली. खासकर अभिषेक ने जिस तरीके से महज 39 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से पाकिस्तान के गेंदबाजों का धागा खोलकर रख दिया. दोनों की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने मुकाबले को 7 गेंद रहते जीत लिया, जिस पर अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. अभिषेक की पारी से खुश होकर उनकी बहन कोमल शर्मा ने उन्हें लेकर काफी कुछ कहा है. 

कोमल ने जाहिर की अपनी खुशी
कोमल शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ” मुझे भाई पर बेहद गर्व है. मैं बता नहीं सकती मुझे कितना अच्छा महसूस हो रहा है. अपने इमोशंस को बयां नहीं कर सकती हूं. मैं हमेशा से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को देखना चाहती थी. मेरे भाई ने इतना शानदार प्रदर्शन किया और वह ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. आप मेरे चेहरे पर खुशी साफ देख सकते हैं.

शतक का है इंतजार
उन्होंने आगे कहा, ” हमें काफी ज्यादा गर्व है. हमारा भाई हर एक चीज हासिल करेगा और सफलता की हर एक सीढ़ी चढे़गा. वो सारी चीजें करेगा और दुनिया को बताएगा वो कितना शानदार खिलाड़ी है. हम एशिया कप भी जीतेंगे और मेरा भाई जल्द ही शतक जड़ेगा. उसने सभी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है. अब हम बस उसके शतक का इंतजार कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: एशिया कप 2025 में भारत से दूसरी बार पिटा पाकिस्तान, घनघोर बेइज्जती करते हुए फैंस ने बेरहमी से किया ट्रोल

 

ये हैं कोमल शर्मा
कोमल शर्मा पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हैं. साल 2018 में उन्होंने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से फिजियोथेरेपी में ग्रेजुएशन की. साल 2021 में जयपुर स्थित NIMS यूनिवर्सिटी से ऑर्थोपेडिक्स में मास्टर डिग्री पूरी की. कोमल शर्मा ने इसी साल में लविस ओबेरॉय से सगाई की है. आईपीएल मैचों के दौरान क्यूट कपल्स को कई बार स्टेडियम में अभिषेक शर्मा के लिए चेयर करते हुए देखा गया. 





Source link