दतिया कांग्रेस ने मंत्री विजयवर्गीय की टिप्पणी का विरोध किया: भाई-बहन के रिश्ते पर बयान को अपमानजनक बताया, माफी की मांग – datia News

दतिया कांग्रेस ने मंत्री विजयवर्गीय की टिप्पणी का विरोध किया:  भाई-बहन के रिश्ते पर बयान को अपमानजनक बताया, माफी की मांग – datia News



मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर एक साथ पत्रकार वार्ता कर भाजपा के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिलाओं एवं भाई-बहन के रिश्ते पर की गई विवादित टिप्पणी का विरोध दर्ज कराया। दतिया सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्

.

स्मिता शर्मा ने कहा कि “हर भाई-बहन अपनी मर्यादा जानता है। कैलाश विजयवर्गीय को महिलाओं को संस्कार सिखाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर मंत्री द्वारा अमर्यादित टिप्पणी करना न केवल मध्यप्रदेश की अस्मिता पर हमला है, बल्कि बहन-भाई के पवित्र रिश्ते का भी अपमान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं की जुबान लगातार बिगड़ती जा रही है। कभी महिलाओं के कपड़ों पर टिप्पणी, कभी उनके चरित्र पर सवाल उठाना। यह भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। जब प्रदेश में महिलाओं पर अपराध बढ़ते हैं, बलात्कार, अपहरण और छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं, तब सरकार चुप रहती है। लेकिन बड़ी बड़ी मंच से महिलाओं का अपमान करने में मंत्री और नेता सबसे आगे रहते हैं।



Source link