Last Updated:
Ind vs Pak Final: एशिया कप 2025 के फाइनल में पहली बार भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे. पाकिस्तान की नई जर्सी पर उर्दू में “पाकिस्तान” लिखा गया, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई.
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल का इंतजार फैंस को बेसब्री से है. आज शाम दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान पर अपना दम दिखाएंगी. एशिया कप 2025 में अब तक दो बार खेल चुकी भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर से खेलने उतरेंगी. लीग स्टेज और सुपर 4 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को मात दी. एशिया कप के पहले हाई-वोल्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. जहां मैदान पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की चर्चा हो रही थी, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम की नई जर्सी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई.
उर्दू में लिखा “पाकिस्तान”
जांच करने पर पता चला कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल ही में टीम की जर्सी का नया डिजाइन लॉन्च किया है. इस जर्सी में खिलाड़ियों के नंबर के नीचे उर्दू भाषा में “पाकिस्तान” लिखा गया है. यह बदलाव टीम की राष्ट्रीय पहचान और सांस्कृतिक जुड़ाव को दिखाने के उद्देश्य से किया गया है. पहले की जर्सी में केवल नंबर और अंग्रेजी में “पाकिस्तान” लिखा होता था, लेकिन इस बार उर्दू को भी जगह दी गई है.
जैसे ही मैच के दौरान खिलाड़ियों की जर्सी पर यह नया बदलाव कैमरे में कैद हुआ, इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई और कई पाकिस्तानी फैंस ने इस कदम की सराहना की.
41 साल में पहली बार भारत- पाकिस्तान फाइनल
1984 में पहली बार एशिया कप की शुरुआत हुई थी और तब से अब तक इस टूर्नामेंट में कभी भी भारत और पाकिस्तान के बीच कोई फाइनल नहीं हुआ. यह 41 साल के इतिहास में पहली बार होगा जब दोनों टीमें ट्रॉफी हासिल करने एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगी. भारत ने एशिया कप को सबसे ज्यादा 8 बार जीता है जबकि पाकिस्तान की टीम को सिर्फ 2 बार ट्रॉफी मिली है.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें