गुना की बास्केटबॉल खिलाड़ी का एमपी टीम में चयन: देहरादून में आयोजित होगी 50वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप – Guna News

गुना की बास्केटबॉल खिलाड़ी का एमपी टीम में चयन:  देहरादून में आयोजित होगी 50वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप – Guna News


मुस्कान धाकड़- बास्केटबॉल प्लेयर

गुना की बास्केटबॉल खिलाड़ी मोनिका धाकड़ का चयन 50वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वे मध्यप्रदेश की टीम में शामिल रहेंगी। शनिवार से आयोजित होने वाली चैंपियनशिप के लिए वह आज टीम के साथ रवाना होंगी।

.

4 से 10 अक्टूबर तक चैंपियनशिप बता दें कि 50वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 10 अक्टूबर तक देहरादून उत्तराखंड में आयोजित की जाएगी। अंडर 13 कैटिगरी के लिए यह आयोजन होगा। इसमें शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश की टीम के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया हुई। भोपाल में चयन प्रक्रिया की गई। इसमें पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर 13 एक ग्रुप के बॉयज और गर्ल्स के लिए चयन प्रक्रिया हुई।

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव अतुल लुंबा ने बताया कि इसमें गुना की बास्केटबॉल खिलाड़ी मोनिका धाकड़ का चयन एमपी टीम में हुआ है। वह जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के तहत पीजी कॉलेज स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड पर प्रैक्टिस करती हैं। उनके चयन पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित ट्रेनर्स और खिलाड़ियों ने हर्ष जाहिर किया है।

एमपी टीम का चयन किया गया।



Source link