छतरपुर जिले में पुलिसकर्मियों के शराब के नशे में एक युवक से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना रोड स्थित शराब दुकान के पास हुई। घटना का वीडियो शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद
.
सिगरेट मांगने पर हुआ विवाद
युवक श्यामलाल कुशवाहा ने बताया कि वह गुरुवार रात करीब 9 बजे पन्ना रोड स्थित शराब दुकान के पास सिगरेट लेने गया था। तभी दो नशे में धुत व्यक्तियों ने उससे सिगरेट मांगी। जब उसने सिगरेट देने से मना किया, तो एक व्यक्ति गाली-गलौज करने लगा और खुद को पुलिसकर्मी बताया।
श्यामलाल ने जब 112 पर कॉल करने की बात कही, तो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। कुछ देर बाद एक बाइक सवार उन दोनों को वहां से ले गया।
वीडियो में दिखी मारपीट की कोशिश
वीडियो में एक व्यक्ति बाइक सवार को गालियां देता और मारने के लिए दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। वह बाइक की चाबी निकालने और एक अन्य से डंडा छीनने की कोशिश करता है। तभी एक दिव्यांग व्यक्ति हस्तक्षेप कर उसे रोकता है। वीडियो में युवक यह भी कहता सुनाई देता है, “अगर मेरी गलती है तो जूते मार दो, लेकिन मुझे गाली क्यों दी?”
पुलिस ने की पुष्टि, जांच जारी
सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि यह घटना दो दिन पुरानी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना एक गुमटी के पास हुई थी, जहां विवाद के दौरान एक पुलिसकर्मी भी मौजूद था। उनकी पहचान महिला थाने में पदस्थ आरक्षक रवि के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान भी कर ली गई है। दोनों को थाने बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
सीएसपी ने कहा-
जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की प्रक्रिया जारी है।
