प्रजापति समाज के ‘मिशन माटी दीप’ अभियान का आठवां साल: सीहोर में 17 अक्टूबर को 5100 मिट्टी के दीपों से जगमगाएगा मनकामेश्वर महादेव मंदिर – Sehore News

प्रजापति समाज के ‘मिशन माटी दीप’ अभियान का आठवां साल:  सीहोर में 17 अक्टूबर को 5100 मिट्टी के दीपों से जगमगाएगा मनकामेश्वर महादेव मंदिर – Sehore News



सीहोर में दीपावली के अवसर पर प्रजापति समाज द्वारा ‘मिशन माटी दीप’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आगामी 17 अक्टूबर को मनकामेश्वर महादेव मंदिर 5100 मिट्टी के दीपों से जगमग होगा। यह आयोजन शाम 7 से रात 9 बजे तक किया जाएगा। समाज द्वारा स्वदेशी अ

.

‘मिशन माटी दीप’ की शुरुआत वर्ष 2018 में प्रजापति समाज के अध्यक्ष विष्णु सम्राट प्रजापति और समाज के वरिष्ठजनों ने की थी। यह अभियान लगातार आठ वर्षों से चल रहा है। कोरोना काल में सांकेतिक रूप से आयोजित होने के बाद, अब यह आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, जिसका परिणाम मिट्टी के दीपों की बढ़ती खरीद के रूप में दिख रहा है।

क्षेत्रवासियों के अलावा विभिन्न समाज, संस्थाएं और जनप्रतिनिधि भी इस मिशन से जुड़े हैं। 17 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में पंडित प्रदीप मिश्रा, विधायक सुदेश राय, समाजसेवी अखिलेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति और राजकुमार गुप्ता सहित कई क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के सदस्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष विष्णु सम्राट प्रजापति ने बताया कि जिंदगी रोज आधुनिक होती है और रोज बदलती जाती है। यही वजह है कि हम अपनी कला, संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। अपनी संस्कृति और विरासत की उपेक्षा करना एक तरह की आधुनिकता बन गई है। आधुनिकता का असर दीपावली जैसे पर्वों पर भी पड़ा और वह रिवायतों से दूर होती जा रही है।

यही वजह है कि मिट्टी के दीपों की जगह बिजली के बल्बों और मोमबत्तियों और चायना से निर्मित अन्य वस्तुओं ने ली है। इसे रोकने के लिए प्रजापति समाज की अनूठी पहल की जा रही है। इस पहल के तहत शहर के तहसील चौराहा स्थित प्राचीन मनकमेश्वर महादेव मंदिर में 5100 मिट्टी के दीपों से प्रज्जवलित किया जाएगा।



Source link