Last Updated:
Diwali School Holidays 2025: दिवाली का त्योहार देशभर में मनाया जाता है. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई विदेशों में भी इसकी रौनक नजर आती है. दिवाली के खास अवसर पर स्कूलों में लंबी छुट्टी रहती है.
नई दिल्ली (Diwali School Holidays 2025). अक्टूबर-नवंबर का महीना आते ही स्टूडेंट्स के चेहरे खिल जाते हैं. यह समय होता है, एक के बाद एक बड़े त्योहारों का, जिसका मतलब है लंबी छुट्टियां! पूरे भारत में इसे त्योहारों का महा-महीना कहा जाता है, जिसमें धनतेरस, रोशनी का त्योहार दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई-दूज और पूर्वी भारत का महा-पर्व छठ पूजा शामिल हैं. इन दिनों स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता दिवाली और छठ पूजा के लिए मिलने वाले ब्रेक के लिए बहुत उत्साहित हैं.
दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी
साल 2025 में दिवाली और उससे जुड़े त्योहारों की शुरुआत 18 अक्टूबर को धनतेरस से हो रही है और यह सिलसिला भाई दूज (23 अक्टूबर) तक चलेगा. इस दौरान लगभग सभी राज्यों के स्कूलों में कम से कम 6 दिनों का अनिवार्य अवकाश रहेगा. लेकिन जिन राज्यों में छठ पूजा भी प्रमुखता से मनाई जाती है, वहां यह छुट्टी 10 दिनों से भी अधिक लंबी होने वाली है.
कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे?
बिहार में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स इन दिनों सबसे ज्यादा खुश हैं. दरअसल, बिहार के स्कूल धनतेरस से लेकर छठ तक करीब 12 दिनों तक बंद रहेंगे. वहीं, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी दिवाली के आस-पास 6 से 7 दिनों का अवकाश रहेगा. हालांकि, दिल्ली जैसे शहरों में यह छुट्टी सिर्फ मुख्य त्योहार के दिनों तक ही सीमित रहेगी. इसलिए सभी अभिभावकों और स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने स्कूल के ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लें.
| राज्य | छुट्टियों की अवधि | कुल दिन | त्योहार |
| बिहार | 18 से 29 अक्टूबर 2025 | 12 दिन | धनतेरस, दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा |
| उत्तर प्रदेश | 20 से 23 अक्टूबर 2025 | 4 दिन (हालांकि कई स्कूलों में 18 और 19 को शनिवार-रविवार का भी अवकाश रहेगा) | दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज |
| राजस्थान और मध्य प्रदेश | 18-23 अक्टूबर 2025 | 6 दिन | धनतेरस से भाई दूज तक |
| पश्चिम बंगाल | 20-23 अक्टूबर 2025 | 4 दिन | काली पूजा, दिवाली, भाई दूज |
| दिल्ली | मुख्य दिवाली और गोवर्धन पूजा के दिन | 2-3 दिन | दिवाली, गोवर्धन पूजा |
शनिवार-रविवार से हो गया लॉन्ग वीकेंड
इस साल दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर 2025 यानी सोमवार को मनाया जाएगा. इससे पहले शनिवार और रविवार की भी छुट्टी होने से स्टूडेंट्स को लंबा ब्रेक मिल जाएगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कई स्कूलों में छठ पूजा की खास छुट्टी दी जाती है. दिल्ली में भी जिन इलाकों में छठ पूजा की छटा बिखरती है, वहां भी स्कूल बंद रहेंगे.
About the Author
With over more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academi…और पढ़ें
With over more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academi… और पढ़ें