Gold-Silver Rate On Dhanteras: धनतेरस के दिन फिसला सोना, चांदी भी सस्ती… जानें आज के लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate On Dhanteras: धनतेरस के दिन फिसला सोना, चांदी भी सस्ती… जानें आज के लेटेस्ट रेट


Gold-Silver Price 18 Oct: देशभर में आज धनतेरस के दिन सोने-चांदी के बाजारों में हलचल तेज है. इसी बीच राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में 2036 रुपए की गिरावट दिखी है तो वहीं चांदी 1590 रुपए सस्ती हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज शनिवार (18 October) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:

भोपाल में 22 कैरेट सोने का रेट
आज: 116,838 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 118,699 रुपए/10 ग्राम

भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 127,460 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 129,496 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल में चांदी का भाव
आज: 156,470 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 158,060 रुपए प्रति किलो

धनतेरस पर चमक रहा सोना-चांदी
देशभर में आज धनतेरस के दिन पिछले कई दिनों से ऊपर चढ़ रहे सोने के भाव में गिरावट आई है. जिसके बाद सोना 1880 रुपए सस्ता हुआ है. वहीं चांदी 2570 रुपए सस्ती हुई है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:

भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 127,550 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 129,430 रुपए प्रति 10 ग्राम

भारत में चांदी का भाव
आज: 157,590 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 160,160 रुपए/किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.



Source link