रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर पैदल लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर थरेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीगनिया गांव के पास हुई। किसी अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को पहले इंदरगढ़ अस्पताल, फिर
.
पैदल घर जा रहा था खडौआ गांव निवासी जितेन्द्र कुशवाह रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर गुरुवार दोपहर पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जीगनिया गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे इंदरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।
थरेट पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक विवाहित था और खेती-किसानी का काम करता था। परिजनों का कहना है कि जितेन्द्र घर का सहारा था, उसकी मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है।