जबलपुर में भाई-भाभी की सड़क हत्या: छोटे ने चाकू ये ताबड़तोड़ वार किए, आरोपी फरार; प्रॉपर्टी का विवाद था – Jabalpur News

जबलपुर में भाई-भाभी की सड़क हत्या:  छोटे ने चाकू ये ताबड़तोड़ वार किए, आरोपी फरार; प्रॉपर्टी का विवाद था – Jabalpur News



जबलपुर में एक शख्स ने अपने भाई-भाभी की बीच सड़क पर हत्या कर दी। उसने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। घटना घमापुर थाना क्षेत्र के बल्दी कोरी दफाई की है। हत्या की वजह प्रॉपर्टी विवाद बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी फरा

.

थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को ने दोनों को एम्बुलेंस से जिला अस्पातल पहुंचवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वारदात के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

पुलिस ने बताया कि बबलू चौधरी और उसका बड़ा भाई संजय चौधरी पैतृक मकान के दो हिस्से कर रहे थे। इसी मकान के पीछे उनके दादा रामलाल की जमीन है। इस जमीन पर संजय ने मकान बनवा लिया था। बबलू ने इस जमीन पर अपना हक मांगना शुरू किया तो संजय और उसकी पत्नी बबीता ने विवाद किया। आरोपी बबलू का कहना था कि दादा की जमीन पर उसका भी हक है। करीब एक माह से दोनों भाइयों के बीच जमकर विवाद चल रहा था। कई बार दोनों के बीच लड़ाई भी हुई, जिसके बाद पड़ोसियों ने दोनों को समझाइश दी, लेकिन विवाद सुलझा नहीं।

खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link