जज के आवास पर पथराव मामले में टीआई लाइट अटैच: अनूपपुर में तुरंत एक्शन नहीं लेने पर आईजी ने की कार्रवाई – Anuppur News

जज के आवास पर पथराव मामले में टीआई लाइट अटैच:  अनूपपुर में तुरंत एक्शन नहीं लेने पर आईजी ने की कार्रवाई – Anuppur News


भालूमाड़ा थाना प्रभारी संजय खलको।

अनूपपुर जिले के कोतमा में न्यायिक मजिस्ट्रेट के सरकारी आवास पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में लापरवाही बरतने पर भालूमाड़ा थाना प्रभारी संजय खलको को लाइन अटैच कर दिया गया है।

.

यह घटना भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में हुई, जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह छाबड़ा के सरकारी आवास पर देर रात आरोपियों ने पथराव किया था। मजिस्ट्रेट ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें प्रियांशु सिंह उर्फ जेगु यादव, देवेंद्र केवट उर्फ सोनू और मनीकेश सिंह उर्फ सुतन शामिल हैं। ये सभी भालूमाड़ा के निवासी हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रियांशु सिंह पर पहले मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह छाबड़ा ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि, एक हफ्ते बाद उसे एडीजे कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसी बात से नाराज होकर प्रियांशु और उसके साथियों ने जज के आवास पर पथराव किया।

जबलपुर पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, जो शहडोल संभाग के भी प्रभारी हैं, ने इस मामले में तुरंत केस दर्ज न करने पर थाना प्रभारी संजय खलको को लाइन अटैच करने का आदेश दिया है।



Source link