मध्य प्रदेश की नई कविता स्टार, 17 साल की इस कवयित्री ने लिखीं 50 कविताएं, सरकार ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश की नई कविता स्टार, 17 साल की इस कवयित्री ने लिखीं 50 कविताएं, सरकार ने किया सम्मानित


Last Updated:

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की 17 वर्षीय डिनल शाह ने 3 साल में 50 कविताएं लिखकर सबको चौंका दिया. संस्कृति मंत्रालय ने उन्हें ‘पांडुलिपि अवार्ड’ से सम्मानित किया है. उनकी पुस्तक ‘जीत की आग’ युवाओं को सही रास्ता चुनने और मेहनत करने का संदेश देती है.

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के प्रतापपुरा क्षेत्र में रहने वाली 17 साल की बेटी डिनल शाह ने 50 से अधिक कविताएं लिखी हैं. उन्हें ये कविताएं लिखने के लिए 3 साल का समय लगा है. बेटी के पिता महिला बाल विकास विभाग में सरकारी अधिकारी हैं. बेटी को बचपन से ही कविताएं लिखने का शौक था. डिनल को मध्य प्रदेश सरकार भी सम्मानित कर चुकी है. बेटी का सपना है कि वह बुरहानपुर सिटी पर भी कुछ कविताएं लिखें ताकि लोगों को यहां का इतिहास पता चल सके.

लोकल 18 की टीम ने जब डिनल शाह से बात की तो उन्होंने बताया, ‘मुझे बचपन से ही हिंदी शब्दों से बहुत प्रेम है. मैंने एक संकल्प लिया कि पढ़ाई लिखाई के साथ कविताएं भी लिख सकते हैं. मैंने घर पर किसी को नहीं बताया और लिखना शुरू कर दिया. जब मेरी 19 कविताएं पूरी हो गईं तब मेरे पिता को मैंने यह बात बताई मेरे पिता रितेश शाह सुनकर बड़े उत्साहित हो गए और मुझे सहयोग करने लगे. मेरी माता सविता शाह मुझे समय-समय पर मदद करती रहीं. इन्हीं की बदौलत आज मैंने 50 कविताएं लिखी हैं. मुझे इसलिए मध्य प्रदेश सरकार भी सम्मानित कर चुकी है. संस्कृति मंत्रालय की ओर से इस पुस्तक को प्रकाशित करने के लिए सहयोग प्रदान किया गया है.

बेटी को पांडुलिपि अवार्ड से किया गया सम्मानित 
मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने बेटी को पांडुलिपि अवार्ड से सम्मानित किया है. बेटी ने इस पुस्तक का नाम ‘जीत की आग’ दिया है. डिनल का कहना है कि जब बालिक होने की उम्र में आते हैं तब अपने सामने दो रास्ते होते हैं एक गलत रास्ता होता है एक सही रास्ता होता है. हमें डिसाइड करना है कि किस रास्ते पर चलना है. यदि आप भी कुछ ऐसा करने जा रहे हैं तो आप भी सही मार्ग चुनिए और मेहनत करते रहिए, सफलता जरूर मिलेगी. इसी संदेश को देने के लिए यह कविताएं लिखी हैं. डिनल की पुस्तक का विमोचन भी हो चुका है.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

मध्य प्रदेश की नई कविता स्टार, 17 साल की इस कवयित्री ने लिखीं 50 कविताएं



Source link