Last Updated:
Vegetable farming profit: किसानों के लिए खुशखबरी है. कृषि अधिकारी के अनुसार, नवंबर के पहले हफ्ते में कुछ सब्जियों की खेती से किसान 3 महीने में 5 से 7 लाख रुपए तक कमा सकते हैं.
November mein Konsi sabzi ki kheti kre: नवंबर के पहले सप्ताह में आप पांच सब्जियों की खेती कर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर के महीने में आप खास सब्जियों की खेती कर सकते हैं. इससे आप को हर महीने लाखों रुपए की कमाई होगी. यदि आप 5 एकड़ खेत में इन फसलों को लगाते हैं तो आप मात्र तीन से चार महीने में 5 से 7 लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं.
लोकल 18 की टीम ने जब कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके से बात की तो उन्होंने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में आप भी पांच सब्जियों की खेती करें. इससे आप लाखों रुपए की कमाई 3 महीने में कर सकते हैं. इसमें आप मटर, पालक, मूली, फूलगोभी और पत्ता गोभी की खेती कर सकते हैं. यह सभी खेती तीन महीने की रहती हैं, जिसमें आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. सब्जी की खेती से रोज कमाई हो जाती है.
अच्छे बीजों का करें चयन
यदि आप सब्जी की खेती करने जा रहे हैं तो अच्छे बीजों का चयन करिए. आप अच्छे बीजों का चयन करेंगे तो आप का उत्पादन अच्छा होगा, जिससे आपको कमाई अच्छी होगी. मौसम के अनुसार सब्जियां 60 से 70 रुपए किलो तक बिकती हैं. उसे लगाकर आप रोजाना अच्छी कमाई कर सकते हैं.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें